देश में अब तक 166 करोड़ 68 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाये गये

पिछले 24 घंटों में 61 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 166.68 करोड़ से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,83,14,397 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
पिछले 24 घंटों में 2,54,076 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढक़र 3,92,30,198 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 94.60 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 1,67,059 नए मरीज सामने आए हैं।
वर्तमान में 17,43,059 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 4.20 प्रतिशत हैं।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,28,672 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 73.06 करोड़ जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 15.25 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 11.69 प्रतिशत है।