प्रधानमंत्री 22 फरवरी को पयागपुर में 13 विधानसभा के मतदाताओं को करेंगे संबोधित

उत्तरप्रदेश में पांचवे चरण के चुनावी समर के बीच पार्टियों द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है।जनपद में आगामी 27 फरवरी को चुनाव है।यह जनपद नेपाल सीमा व धार्मिक नगरी अयोध्या से जुड़े होने के कारण काफी अहम माना जाता है।चुनावी बिगुल में तेजी व मतदाताओं की नब्ज को टटोलने के लिए आगामी 22 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पयागपुर के शिवदहा मोड़ पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।पीएम जनसभा के माध्यम से जनपद सहित,गोंडा श्रावस्ती की कुल 13 विधानसभा के मतदाताओं से रूबरू होंगे।पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। चन्द्रिकापुरी स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम तैयारी की रूपरेखा व पार्टी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने की वही रैली प्रभारी आगरा महानगर भाजपा अध्यक्ष भानू महाजन बनाये गए है जो बैठक के दौरान मौजूद भी रहे।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण ने बताया कि आगामी 22 फरवरी को पयागपुर के शिवदहा मोड़ निकट विधुत उपकेंद्र पर प्रधानमंत्री मोदी की रैली प्रस्तावित है।रैली में बहराइच गोंडा,श्रावस्ती के कुल 13 विधानसभा के मतदाता पीएम के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।जिसके लिए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है।जिसमें पड़ोसी जिलों से समन्वय के लिए चन्द्रभान सिंह संचित,व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय को सौंपा गया है।वहीं मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी पार्टी उपाध्यक्ष रणविजय सिंह व प्रशांत मिश्र को मिली है।वही प्रशासनिक व्यवस्था प्रमुख श्रवण शुक्ला बनाये गए है।जबकि कॉटेज व सेफ हाउस की जिम्मेदारी जिला महामंत्री नन्हे लाल लोधी व पार्टी कोषाध्यक्ष राजन सिंह को दी गयी है।उन्होंने बताया कि रैली में भारी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी के लिए डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, ललिता चक्रवर्ती, ज्योति सिंह व उर्मिला शुक्ला को दायित्व सौंपा गया है।वहीं रैली में अभिनव प्रयोग की जिम्मेदारी पार्टी महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह तथा जिला मंत्री हेमा निगम को सौंपी गई है।उन्होंने बैठक में आगे बताया कि हेलीपैड की जिम्मेदारी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह जीतू,पंकज सिंह,कृष्णदेव शुक्ला व सत्य नारायण तिवारी को सौंपी गई है।वही रैली के सफल आयोजन व मीडिया से समन्वय के लिए जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र मिश्रा,सह मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव व चौधरी पूरन सिंह को जिम्मेदारी दी गई है वही अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारिया सौंपी गई।बैठक में रैली प्रभारी भानू महाजन ने कहा कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एकजुटता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सफल बनाना है।
बैठक में जिला प्रभारी नीरज सिंह, देवेंद्र मिश्रा, सचिन श्रीवास्तव, चौधरी पूरन सिंह, अरुणेंद्र सिंह अंकित, सुरेश गुप्ता,प्रमोद पाण्डेय, जीत बहादुर सिंह,प्रमित शुक्ला,प्रदीप त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ला,सुनील श्रीवास्तव, आनंद पांडेय,दुर्गेश सिंह,राहुल रॉय,किंचू मिश्रा,दीपक सत्या,डॉ.डिंपल जैन,अखिलेश यादव, सतीश सिंह,नितिन रूपानी, आनंद मिश्रा,हरिश्चंद्र गुप्ता,डॉ. जितेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, अरुण मिश्रा, कुंदन सिंह लोधी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।