लता मंगेशकर के निधन से शोक की लहर, राष्ट्रपति कोविंद ने जताया गहरा दुख

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया। लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। 92 वर्षीय लता मंगेशकर पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत रत्न लता मंगेशकर की उपलब्धियों को अतुलनीय बताते हुए उनके निधन को अपने लिए ह्रदयविदारक बताया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके निधन पर शोक जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा , लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है, जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढिय़ों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई। भारत र प्रतिशत, लता जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।
राष्ट्रपति ने उन्हें एक असाधारण इंसान बताते हुए कहा सदियों में एक बार ऐसे कलाकार का जन्म होता है। वह दिव्य आवाज शांत हो गई लेकिन उनकी धून अमर रहेगी, अनंत काल तक गूंजती रहेगी। राष्ट्रपति ने उनके परिवार और सभी प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की।