सिंघु बार्डर पर पंजाब के युवक की हत्या से हरकत में SKM, खुद को निहंगों से किया अलग

 सिंघु बार्डर पर पंजाब के युवक की हत्या से हरकत में SKM, खुद को निहंगों से किया अलग

 दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पर तरनतारन (पंजाब) के युवक लखबीर सिंह की बेरहमी से हत्या से संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) भी सकते में है। हत्या का आरोप निहंगों पर लगा है,जो सिंघु बार्डर पर कई महीनों से जमा है। ऐसे में छवि खराब होने से चिंतित संयुक्त किसान मोर्चा ने खुद को निहंग सिखों से अलग कर लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े नेताओं ने आधिकारिक रूप से भी कहा है कि वह हत्या के इस मामले में चल रही जांच में स्थानीय पुलिस को पूरा सहयोग देंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार दोपहर में जारी अपने बयान में कहा कि पंजाब के युवक लखबीर सिंह की हत्या की मोर्चा निंदा करता है। साथ ही यह भी कहा है कि इस घटना के दोनों पक्षों से संयुक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है। इसके अलावा SKM की ओर से कहा गया है कि हम किसी भी धार्मिक ग्रंथ या प्रतीक की बेअदबी के खिलाफ हैं, लेकिन इस आधार पर किसी भी व्यक्ति या समूह को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। हम यह मांग करते हैं कि इस हत्या और बेअदबी के षड़यंत्र के आरोप की जांच कर दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share