फांसी पर लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप

लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका के घर वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, थाने पर नसरुद्दीन पुत्र साजिद अली निवासी भट्टा मऊ आलमनगर ने सूचना दी कि उनकी बहन साइला बानो का विवाह 19 अक्टूबर को मोहम्मद रिहान पुत्र उस्मान सेक्टर एम अलीगंज के साथ हुआ था। 2019 में हुई शादी के बाद से उनकी बहन की सास और पति दहेज की मांग को लेकर मारते पीटते थे घरवालों को फोन करके अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे और धमकी देते थे। उनकी बहन पति रिहान की प्रताड़ना से दहेज की मांग करती थी। जिसके कारण पीड़ित के पिता का 28 अक्टूबर 2021 को इंतकाल हो गया। सुबह मोहम्मद रिहान मोहम्मद फुरकान मोहम्मद सुफियान और सास चुन्नी ने मिलकर उनकी बहन साहिला को मारकर फांसी पर लटका दिया। इस सूचना पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक विकासनगर ने बताया कि मृतका का पति ठेकेदारी करता है।