ब्राज़ील नहीं लगाएगा रूस पर प्रतिबंध

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने सोमवार को रूस पर प्रतिबंध लगाने से इनकार करते हुए कहा कि वे यूक्रेन पर निष्पक्ष रुख अपनाएंगे।
बोल्सोनारो ने कहा कि ब्राजील रूसी उर्वरक पर निर्भर है और मॉस्को के खिलाफ प्रतिबंध लगाने से ब्राजील में कृषि को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि वह शांति के समर्थन में हैं लेकिन ब्राजील में और समस्याएं नहीं पैदा करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लोगों ने एक हास्य अभिनेता पर विश्वास कर देश का भविष्य उसके हाथों में सौंप दिया तथा लुहांस्क और डोनेट्स्क को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने के रूस के कदम का बचाव किया। बोल्सोनारो ने 16 फरवरी को मॉस्को के दौरे पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।