साथियान फ्रेंच लीग में करेंगे पदार्पण

 साथियान फ्रेंच लीग में करेंगे पदार्पण

भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान 2022-23 सीजन में शीर्ष स्तरीय फ्रेंच प्रो ए लीग में पदार्पण करेंगे। पेरिस ओलंपिक की तैयारी के इच्छुक 29 वर्षीय साथियान ने गुरुवार को लीग के क्लब जुरा मोरेज टेनिस डी टेबल के साथ अनुबंध किया।
साथियान ने इस संबंध में एक ट्वीट में लिखा,  यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैंने अगले सत्र 2022-23 के लिए फ्रेंच शीर्ष प्रो-ए लीग में जुरा मोरेज टेनिस डे टेबल क्लब के साथ करार किया है। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लीगों में से एक का हिस्सा बनने और फ्रांस में पदार्पण करने के लिए उत्सुक हूं। यह निश्चित रूप से पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी अच्छी तैयारी होगी।
2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले साथियान ने टोक्यो ओलंपिक खेलों 2020 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share