राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैंण एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

द्वारीखाल। राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैंण विकासखंड द्वारीखाल पौड़ी गढ़वाल का राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुडीला द्वारीखाल पौड़ी गढ़वाल में शुरू हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन बलवीर सिंह बिष्ट ग्राम खुडीला के द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत खजरी श्रीमती बबीता देवी रही। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वयंसेवियों द्वारा मां सरस्वती की वंदना की गई। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा समूह गान, स्वागत गीत, एनएसएस गीत, देशभक्ति गीत, गढ़वाली गीत नृत्य की प्रस्तुति दी गई और राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुडीला के छात्रों द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों में महक, अम्बिका, सोनिया, श्वेता, संगीता, आयुष सुयाल, नीरज, सूरज ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही कार्यक्रम अधिकारी इन्द्रमोहन डोभाल द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का परिचय और उद्देश्य प्रस्तुत किया गया और प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत द्वारा स्वयंसेवियों को संबोधित किया गया व निरंतर विद्यालय में एनएसएस गतिविधियों की जानकारी दी गई। वही राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुडीला की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुषमा रावत द्वारा स्वयंसेकवियों को संबोधित किया गया और श्रीमती सोना अनामिका रावत अध्यापिका द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई। इसके साथ ही अध्यक्ष बलवीर सिंह बिष्ट एवं रमेश सिंह बिष्ट द्वारा स्वयंसेवियों के कार्यो की प्रशंसा की गई और समाज व समुदाय के विकास में इसे आवश्यक बताया गया। इस दौरान प्रतिभाग संबोधन में अन्य गणमान्य देवेंद्र सिंह बिष्ट, श्रीमती आरती देवी, श्रीमती समेश्वरी देवी, प्रेम सिंह बिष्ट द्वारा स्वयंसेवियों को संबोधित किया गया। तत्पश्चात् स्वयंसेवियों द्वारा शिविर स्थल में स्वच्छता अभियान चलाया और कोविड-19 व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।