राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शामिल हुए 16 बाल वैज्ञानिक

 राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शामिल हुए 16 बाल वैज्ञानिक

देहरादून। गुजरात विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से आयोजित 29वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुक्रवार को समापन हो गया। जिसमें उत्तराखंड राज्य से 16 बाल वैज्ञानिकों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। उत्तराखंड के उत्तरकाशी से प्रतीक्ष, टिहरी से गौरव सुयाल, किशन सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग से मधु रावत, शुभम काला, चमोली से अपूर्वा बिष्ट, कृतिका, आशुतोष चौधरी, हरिद्वार से देबस्य देसाई, चार्वि जादोन, प्रतीक धीमान, देहरादून से कमलजीत, ऊधम सिंह नगर से कनिष्का ठाकुर, सुयास कलखुरिया, पिथौरागढ़ से अभिषेक बिष्ट, बागेश्वर से कार्तिकेय उपाध्याय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अपनी शोध परियोजनाएं प्रस्तुत की। इसका समन्वय प्रदेश से मनोज बहुगुणा और निर्मल न्योलिया द्वारा किया गया। यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ। राजेंद्र डोभाल और संयुक्त निदेशक डॉ। डीपी उनियाल ने सभी बाल वैज्ञानिकों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share