तहसील में काम कर रहे 6 कर्मी निकले कोरोना संकर्मित

सितारगंज। तहसील कार्यालय में काम कर रहे छह कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने समस्त कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए उठाए हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम तहसील कार्यालय पहुंची। यहां टीम ने तहसील के कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया। जांच में 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव कर्मचारी तहसील में कार्य करते रहे। पॉजिटिव कर्मचारियों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने तहसीलदार को सौंपी है। पॉजिटिव कर्मचारियों के बाद कार्यालय का शटर आधा बंद कर दिया गया है। जिसमें पॉजिटिव कर्मचारी काम भी कर रहे हैं। सितारगंज में कोरोना पॉजिटिव का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभारी गिरजा प्रसाद मिश्रा ने बताया कि बुधवार को तहसील कर्मियों का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें 6 कर्मी पॉजिटिव मिले है। संक्रमितों कि सूची तहसीलदार को दी गई है।