बाइक पर पत्थर गिरने से एक युवक की मौत

 बाइक पर पत्थर गिरने से एक युवक की मौत

क्वानू मिनस मोटर मार्ग पर म्यार के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये। घायलों का उपचार किया जा रहा है। गुरुवार को तीन लोग बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने पर मदन सिंह धीमान (28) पुत्र श्रीचंद धीमान निवासी किसोऊ, कालसी की पत्थर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। म्यार के पास स्लाइड जोन बना हुआ है।बारिश होते ही पहाड़ी से पत्थरों का गिरना शुरू हो जाता है।नायब तहसीलदार केडी जोशी चकराता ने बताया कि मैं मौके पर जा रहा हूं। वहां खतरनाक स्लाइड जोन बना हुआ है। बार बार उस जगह पत्थर गिरते रहते हैं। पीएमजीएसवाई अधिशासी अभियंता का कहना है कि हमने डीएम को पत्र लिखा कि इस जगह स्लाइड जोन बना हुआ है, जिसे शीघ्र ठीक कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share