दुराचार का आरोपी गिरफ्तार किया

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मिर्जापुर सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुराचार के साथ कुकृत्य भी किया है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। एक युवती ने 27 नवंबर को कोतवाली पुलिस को तहरीर दे कर बताया आरोपी जॉनी कुमार पुत्र कलीराम निवासी शेरपुर पेलो मिर्जापुर सहारनपुर द्वारा दो वर्ष पूर्व उसको शादी का झांसा देकर शारिरिक सबंध बनाये। बताया कि आरोपी तब से उसके साथ लीव इन रिलेशनशिप में भी रहा। जहां वह उसका शारिरिक शोषण करता रहा। यही नहीं आरोपी ने उसके साथ दुराचार के साथा कुकृत्य भी किया। अब आरोपी शादी से इंकार कर रहा है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल रविंद्र शाह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार पुलिस ने उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में चौकी प्रभारी विकासनगर विवेक भंडारी, महिला एसआई अंजना चौहान कांस्टेबल सोहन सिंह आदि शामिल रहे।