पटाखे से झुलसकर बच्चा गंभीर रूप से घायल

 पटाखे से झुलसकर बच्चा गंभीर रूप से घायल

रुड़की।  पटाखे से झुलस कर 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बच्चे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंच गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे का उपचार शुरू कर दिया। बच्चे के मुंह और आंख पर गंभीर चोटें लगी हैं।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुरी निवासी लवी (10) पुत्र सतीश मंगलवार दोपहर के वक्त पटाखे में आग लगा रहा था। लेकिन सही से आग नहीं लगने से पटाखा चल नहीं पाया। जिसके बाद लवी पटाखे के पास पहुंचा और मुंह से फूंक मारने लगा। इसी दौरान पटाखा फूट पड़ा। लवी की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। देखा कि लवी गंभीर रूप से घायल हो गया है। शोर-शराबा होने पर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। परिजन तुरंत लवी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंच गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे उपचार शुरू कर दिया। आंख और मुंह पर बच्चे के गंभीर चोटें लगी हैं। जिनका उपचार डॉक्टरों की ओर से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share