छत पर खेल रहे बच्चे की गिरने से मौत

 छत पर खेल रहे बच्चे की गिरने से मौत

विकासनगर। कालसी ब्लॉक के सैंज गांव में एक बच्चा अपने तीन मंजिला मकान की छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चा छत की रैलिंग पर लटक गया, जहां से कुछ देर बार वह जमीन पर जा गिरा। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे सीएचसी साहिया पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर लेहमन अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गयी। कालसी ब्लॉक के सैंज गांव में अपरान्ह चार बजे चार वर्षीय कार्तिक पुत्र करण अपने तीन मंजिला मकान की छत पर खेल रहा था। परिजन भी आसपास ही घर का कामकाज निपटाने में जुटे थे। तभी कार्तिक खेलते-खेलते अचानक गिरकर मकान की ग्रिल पर लटक गया। परिजन जब तक उसे बचाते तब तक वह जमीन पर गिर गया। जहां कार्तिक के शरीर और सिर पर गहरी चोटें आयी थी। परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी साहिया ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे लेहमन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर रात नौ बजे कार्तिक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। ग्राम प्रधान सैंज कृपाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे की दर्दनाक मौत से घर में कोहराम मचा है। बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share