कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल

 कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में आजकल प्रतियाशियों का पाला बदली का खेल चरम पर है । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आज भाजपा  का दामन थाम लिया। इसके साथ ही उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से भाजपा  का सिंबल भी दे दिया गया है। इस अदला बदली के खेल में टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ। धन सिंह नेगी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। किशोर उपाध्याय ने आज सुबह भाजपा मुख्यालय में पार्टी को ज्वाइन किया। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया थी। उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा  में जाने की खबरें पिछले कुछ माह से चल रही थी। हर बार वह खंडन करते नजर आते रहे। भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था। हालांकि उपाध्याय ने उन्हे लेकर की जारी चर्चा पर अपना स्पष्टीकरण भी भेजा था। वहीं, उन्हें कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित करने संबंधी पत्र बुधवार को ही प्रदेश प्रभारी ने जारी कर दिया था। इससे पहले कांग्रेसी ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची में टिहरी सीट को खाली छोड़ा गया था। कांग्रेस किशोर के कदम का इंतजार कर रही थी।
आज गुरुवार को देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर दिया। साथ ही उन्हें पार्टी का सिंबल दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share