भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश का होगा चहुमुखी विकास – प्रधानमंत्री

 भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश का होगा चहुमुखी विकास – प्रधानमंत्री

प्रदेश के लोगों को लाल टोपी से सावधान रहने की जरूरत है। जब प्रदेश में लाल टोपी का शासन आता है तब तब गुंडागर्दी चरम पर पहुँच जाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुंडे माफियाओं पर कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा और माफियाओं की सम्पत्ति कुर्क की। अब प्रदेश विकास के पथ पर बड़ा तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। सडक़ों का जाल बिछ रहा है। मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट, मेट्रो के लिए नई लाइन पड़ रही हैं।
उक्त विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंदेल गेस्ट हाउस में आयोजित एक वर्चुअल बैठक के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार है। विकास के नाम पर सिर्फ फीता काटने जानती थी। हमारी सरकार ने जिस का फीता काटा उस परियोजना का पूरा किया।  आज प्रदेश उन्नति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंच रहा है।  पहले केंद्र व राज्य सरकार द्वारा भेजे जाने वाले पैसे का बंदरबांट होता था लेकिन अब सीधे जनता के खाते में जा रहा है। भाजपा की सरकार बनने पर दोबारा से नई योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा, जिसका लाभ जनता को मिलेगा । इस दौरान महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, जिला महामंत्री सीए अवधेश पाठक, जिला उपाध्यक्ष विष्णु सक्सेना, शिवम दिक्षित, आनंद यादव, अतुल तिवारी, ज्ञान प्रकाश, ब्रजेश यादव, सतीश यादव, ज्ञानेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share