नेचुरोपैथी डे पर आयुर्वेद आध्यात्मिक केन्द्र का शुभारंभ

 नेचुरोपैथी डे पर आयुर्वेद आध्यात्मिक केन्द्र का शुभारंभ

देहरादून। इंटरनेशनल नेचुरोपैथी डे पर दून योगपीठ ने डीटीसी. इंडिया लिमिटेड के सहयोग से चाय बागान आर्केडिया में देवभूमि संजीवनी योग, प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद,आध्यात्मिक केंद्र का शुभांरभ किया गया।
टपकेश्वर महादेव मंदिर के महन्त 108 कृष्ण गिरी जी महाराज, पदमकल्याण सिंह रावत ने आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी के पावन सानिध्य में इसका शुभारंभ किया। योग कक्ष और नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ कल मेयर सुनील उनियाल गामा ने किया था। इस अवसर पर आरोग्यम की संस्थापक डा. सरस्वती काला के सहयोग से निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत 108 कृष्ण गिरि महाराज ने आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी द्वारा उत्तराखंड को केरल की तर्ज पर वेलनेस का एक बड़ा हब बनाने के प्रयासों पर आशीर्वाद दिया। पदमकल्याण सिंह रावत ने प्राकृतिक दिवस प्राकृतिक वातावरण में मनाने की सराहना की। उन्होने चंपा का पौंधा भी रोपित किया। देवभूमि संजीवनी के प्रणेता आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कुदरत ने जो नैसर्गिक सौंदर्य उत्तराखंड को दिया है। यह प्राकृतिक संसाधन देवभूमि उत्तराखंड की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल सकती हैं। डीटीसी. इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर डीके. सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ, फलों की टोकरी और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। परशुराम चतुर्वेद विद्यालय के वेद पाठी ऋषि कुमारों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ करवाया। निर्वाण योग केंद्र सहित विभिन्न योग संस्थानों के बच्चों ने योग आसनों का प्रर्दशन किया। इस अवसर पर डीटीसी. इंडिया लिमिटेड के मैनेजर राहुल उपाध्याय, डा. मथुरा दत्त जोशी, पर्यावरणविद् जगदंबा प्रसाद मैठाणी, पार्षद बीना रतूड़ी, पार्षद गोविंद गोसाईं, ओपी. सपोलिया, साधो सिंह रावत, अभय जैन, योगाचार्य नीरज डोभाल, योगाचार्य रेखा रतूड़ी, योगाचार्य मनोज जोशी, योगाचार्य रमेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share