नैनीताल: अवैध खनन खनन करते हुए 4 डंपर सीज

नैनीताल। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी बलवंत सिंह शाही ने देर रात अपनी टीम के साथ गुलजारपुर बननाखेड़ा क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही की। 6 टीमों के साथ छापेमारी की। जिसमें 4 डंपर पकड़े गए। वहीं एक स्टोन क्रशर में भैसा गाड़ी से अवैध खनन करते पकड़ा। लगातार मिल रही अवैध खनन की सूचनाओं के बाद वन विभाग ने यह कार्यवाही की है। पकड़े गए वाहनों को फॉरेस्ट चौकियों में खड़ा करा गया है। साथ ही स्टोन क्रेशर के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। प्रभागीय वन अधिकारी बलवंत सिंह शाही ने बताया कि लगातार मिल रही अवैध खनन की सूचनाओं के बाद एक गुप्त अभियान चलाया गया। जिसे आगे भी जारी रखा जायगा।