पुरानी दरों पर ही होगा सरकारी अस्पतालों में उपचार

देहरादून। सरकारी अस्पतालों में सरचार्ज बढ़ोत्तरी न होने के कैबिनेट के फैसले के बाद गरीब मरीजों को राहत मिलेगी। सरकारी अस्पतालों में 28 रुपये का ही पर्चा मिलेगा। वहीं जांच एवं अन्य उपचार भी उसी दरों पर मिलता रहेगा। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी पर्चा 28 रुपये में बनता है। वहीं भर्ती शुल्क 144, जनरल वार्ड 57, प्राइवेट वार्ड 144, पक्का प्लास्टर 855, कच्चा प्लास्टर 287, अल्ट्रासाउंड 570, एक्सरे (चेस्ट) 200, सीटी ब्रेन 2035, सीटी अन्य 3109 रुपये में होगा। डीजी हेल्थ डा. तृप्ति बहुगुणा ने इस संबंध में आदेश कर दिया हे। सभी अस्पतालों को पुरानी दरों पर ही उपचार देना होगा। वहीं मेडिकल कॉलेजों में यह व्यवस्था लागू नहीं थी।